भीख का खेल खत्म: अब देने वाले होंगे जिम्मेदार
हैरान कर देने वाली खबर: इंदौर बनेगा भिक्षुक मुक्त शहर
इंदौर (MP) में भीख मांगने पर प्रतिबंध के बाद प्रशासन अब बड़ा कदम उठाने जा रहा है। 1 जनवरी 2025 से, भिखारियों को भीख देने वालों पर FIR दर्ज की जाएगी। हाल ही में, प्रशासन ने 14 भिखारियों को पकड़ा था। इनमें से एक महिला के पास से 75 हजार रुपए मिले, जो उसने महज 10-12 दिनों में इकट्ठा किए थे।
सख्त कार्रवाई की तैयारी: भीख देने वालों पर शिकंजा
शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। पहले ही आदेश जारी हो चुके हैं और अब सख्ती का दौर शुरू होने वाला है। प्रशासन का मानना है कि भीख देने की प्रवृत्ति को खत्म किए बिना भिक्षावृत्ति पर रोक लगाना संभव नहीं।
